कानपुर, जुलाई 5 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। ट्रैफिक, जिला पुलिस, आरटीओ प्रवर्तन की लाख सख्ती के बावजूद सड़कों पर मॉडिफायड साइलेंसर लगा बाइकें दौड़ाने वालों में कमी नहीं आ रही है। संयुक्त चेकिंग में पुलिस और परिवहन की प्रवर्तन टीमों ने 1100 दोपहिया वाहनों की चेकिंग की। इसमें 227 बाइकों में मॉडिफायड साइलेंसर लगा मिला। पुलिस ने इनके ध्वनि प्रदूषण में चालान काट बला टाली। एआरटीओ प्रवर्तन सोमलता और प्रवर्तन दल अधिकारी दीपक ने बताया कि अधिकतर युवा कुछ अलग दिखने के चक्कर में साइलेंसर का मॉडिफायड कराते हैं। यह चीज हादसे की वजह बनती है। अभी तक बुलेट में मॉडिफायड साइलेंसर लगते थे पर अब तो दूसरी बाइकों में भी चालक साइलेंसर की सीटी तक निकलवा देते हैं। एक्सीलेटर दबाने पर आवाज निराली निकलती है। इस चक्कर में कई बार आसपास चलने वाले वाहन सवार...