कानपुर, अक्टूबर 16 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से कल्याणपुर ​स्थित द चिंटल्स स्कूल में चार दिवसीय इंटर स्कूल टेबल टेनिस चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले खेले गए। सर पदमपत सिंहानिया स्कूल ने मेजबान दि चिंटल्स स्कूल कल्याणपुर को हराकर चैम्पियनशिप का खिताब जीता।बालिका अंडर-9 वर्ग के फाइनल में हितांशी पोप्तानी ने माही सिंह को 11-3, 11-7 से हराकर खिताब जीता। बालक अंडर-9 वर्ग के फाइनल में मृणांक बागची रुद्रांश सिंह को 9-11, 11-3, 11-5 से हराकर विजेता बने। बालिका अंडर-11 वर्ग के फाइनल में हितांशी पोप्तानी ने मिष्ठी तिवारी को 11-4, 11-8 से हराकर खिताब जीता। बालक अंडर-11 वर्ग के फाइनल में उन्मुक्त ठाकुर ने शौर्यवीर विज को 11-8, 4-11, 11-9 से हराया। बालिका अंडर-13 वर्ग में देवर्षिका शुक्ला ने फाइनल में पंखु...