कानपुर, अगस्त 4 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शहर में मिलावटी मसालों के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पनकी स्थित एक मसाला निर्माण इकाई का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान खुलासा हुआ कि चावल में हल्दी जैसे रंग मिलाकर हल्दी पाउडर तैयार किया जा रहा था। जांच में मौके पर साबुत हल्दी नहीं मिली जबकि परिसर में हल्दी का निर्माण चल रहा था। टीम ने छह नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। 5.86 लाख का माल जब्त किया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित फर्म के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी। सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय संजय प्रताप सिंह के निर्देश पर टीम ने इस्पात नगर, पनकी स्थित पीतांबरा इंटरप्राइजेज मसाला निर्माण इकाई पर अचानक छापेमारी की।

जांच प्रक्रिया न...