Kanpur News: चालिहा उत्सव 16 से, बंद हो जाएंगे मंदिर के पट
कानपुर, जुलाई 11 -- Kanpur News: कानपुर। कानपुर सिन्धी समुदाय का मुख्य पर्व चालिहा गुरुवार से प्रारम्भ होगा। इस दौरान प्राचीन झूलेलाल मंदिर रामबाग के अखण्ड ज्योति के पट 40 दिनों के लिए भक्तों के दर्शनार्थ बंद हो जाएंगे। 40 दिन तक भक्त अखण्ड ज्योति के दर्शन नहीं कर सकेंगे। रामबाग स्थित झूलेलाल मंदिर में ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक माखीजा की अध्यक्षता में निर्णय लिया गया कि 40 दिनों तक प्रतिदिन समाज के लोग बहराणा साहब का पूजन व रात्रि को मां गंगा में विसर्जन करेंगे। सांस्कृतिक आयोजन होंगे। 25 अगस्त को मंदिर के अखण्ड ज्योति के पटों को भक्तों के दर्शनार्थ खोला जाएगा। भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। बैठक में धर्मपाल इसरानी, लक्ष्मण आडवानी, दिलीप वलेचा, ओमी दादा, इन्दर पमनानी, श्याम तलरेजा, नारायण दासव अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.