कानपुर, अगस्त 22 -- Kanpur News: चकेरी। साइबर ठगों ने पिता-पुत्री के मोबाइल पर वाहन का चालान होने का मैसेज भेजा। फिर दोनों ने मैसेज को खोलकर देखो तो दोनों के खातों से 14,490 रुपये उड़ गये। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने साइबर सेल और पुलिस से शिकायत की। गुजैनी थानाक्षेत्र के बर्रा आठ निवासी अनीता श्रीवास्तव ने बताया कि 31 जुलाई की रात को उनके पति सत्येंद्र और बेटी के मोबाइल पर वाहन का चालान होने का मैसेज आया। इसपर दोनों ने मैसेज देखा, जिसके कुछ ही देर बाद उनकी बेटी के खाते से 8491 और पति के खाते से 5999 रुपये निकल गए। गुजैनी थानाप्रभारी राजन शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज साइबर सेल की मदद से रुपये वापस दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...