कानपुर, सितम्बर 14 -- Kanpur News: चकेरी। कैंट में स्कूटी सवारों का चालान करने पर आरोपितों ने यातायात सिपाही और होमगार्ड से अभद्रता कर मारपीट का प्रयास किया। इसके बाद आरोपित धमकाते हुए भाग गये। पीड़ित सिपाही ने कैंट थाने में मामला दर्ज कराया है। यातायात पुलिस सिपाही शिवम चाहर ने बताया कि 12 सितम्बर को टीआई हरिकेश कुमार के साथ कैंट के पनचक्की चौराहे पर यातायात व्यवस्था के लिए खड़े थे। तभी एक स्कूटी सवार दो युवक वहां से बिना हेलमेट पहने गुजरे तो नियमों का उल्लंघन करने में उनका चालान कर दिया। पूछताछ में स्कूटी चालक ने अपना नाम सागर बताया। आरोप है कि आरोपित चालान करने पर आक्रोशित हो गए और विवाद करने लगे। मौके पर मौजूद होमगार्ड ने बीच बचाव किया तो आरोपित हाथापाई करने लगे। भीड़ होने पर आरोपित धमकाते हुए भाग गए। इसके बाद पीड़ित सिपाही ने कैंट था...