Kanpur News: चार अगस्त को होगी वकीलों की आमसभा
कानपुर, अगस्त 1 -- Kanpur News: कानपुर। बार और लॉयर्स एसोसिएशन की संयुक्त कमेटी की ओर से चार अगस्त को अधिवक्ताओं की आमसभा बुलाई गई है। आमसभा में पिछले दिनों हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट और बीसीआई (बार काउंसिल ऑफ इंडिया) के आदेशों के संबंध में विचार-विमर्श किया जाएगा। लॉयर्स एसोसिएशन के महामंत्री राजीव यादव ने बताया कि हाईकोर्ट ने पिछले दिनों दिए आदेश में कहा है कि अधिवक्ताओं के मुकदमे दूसरे जिलों में स्थानांतरित किए जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट ने भी अपने आदेश से अधिवक्ताओं की स्वायत्ता पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश की है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने भी एडवोकेट एक्ट में संशोधन का प्रस्ताव दिया है जिसमें अधिवक्ताओं के मौलिक अधिकारों को समाप्त किए जाने का प्रयास किया गया है। इन सभी मुद्दों पर आमसभा में रणनीति तैयार की जाएगी। आमसभा में जो निर्णय लिया जाएगा उस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.