कानपुर, नवम्बर 7 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। जिला आकांक्षा समिति की ओर से विकास भवन के प्रवेश द्वार पर महिला स्वयं सहायता समूहों एवं स्थानीय हस्तशिल्प कारीगरों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी का दो दिवसीय दीपावली मेले का शुभारंभ जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्ष व डीएम कपिल सिंह की पत्नी चारू सिंह ने किया। उनके साथ सीडीओ विधान जायसवाल की पत्नी कंचन जायसवाल तथा एडीएम वित्त दुष्यंत मौर्य की पत्नी मनीषा मौजूद रहे। उन्होंने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया। साथ ही गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के परिजनों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद, स्वस्थ एवं मंगलमय भविष्य की कामना की। साथ ही उपस्थित सभी लोगों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। चारू सिंह ने कहाकि जिस घर और समाज में नारी का सम...