Kanpur News: चाय विक्रेता की मौत के मामले में साफ नहीं हुई तस्वीर
कानपुर, अक्टूबर 17 -- Kanpur News: कानपुर देहात,संवाददाता। रनियां थाना क्षेत्र के रायपुर के पास कानपुर-औरैया हाईवे पर शुक्रवार सुबह चारपाई पर चाय विक्रेता का रक्तरंजित शव मिलने के मामले में अभी तक तस्वीर साफ नहीं हो सकी। शव के पोस्टमार्टम में उसकी पसलियां टूटी मिलने के साथ ही लंग्स क्षतिग्रस्त मिला। फिलहाल पुलिस ने दुर्घटना में ही चाय विक्रेता की मौत होने की संभावना पर अपनी छानबीन केंद्रित की है। मूलरूप से लालपुरा थाना चकरनगर इटावा निवासी तीस वर्षीय अंकित शुक्ला पुत्र अश्वनी शुक्ला काफी समय से रनियां थाना क्षेत्र के रायपुर में रह रहा था। इसके साथ ही वह हाईवे किनारे चाय नाश्ते की दुकान किए था। रात में वह अपनी दुकान के बाहर ही सो जाता था। गुरूवार रात में वह दुकान बंद करने के बाद सर्विसलेन में चारपाई डालकर सो रहा था। शुक्रवार सुबह चारपाई पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.