कानपुर, जुलाई 14 -- Kanpur News: कानपुर, दक्षिण संवाददाता। गोविंदनगर में रहने वाले बुजुर्ग चाबी बनाने वाले शातिर सगे भाइयों की चालाकी का शिकार हो गए। दोनों आरोपित चाबी बनाने के बहाने घर में घुसे और मौका पाकर अलमारी के लॉकर से करीब 80 हजार रुपये नकद व सोने के जेवर चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने गोविंदनगर पुलिस को सूचना दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपितों की तलाश में जुटी है। गोविंदनगर 11-ब्लाक स्थित पार्क के पास रहने वाले बुजुर्ग अशोक अरोड़ा ढाबा संचालक थे। बेटे के अमेरिका जाने के उन्होंने ढाबा बंद कर दिया। अशोक ने बताया कि वह पत्नी के साथ रहते हैं। वहीं रविवार को इलाके में एक चाबी बनाने वाला घूम रहा था। उन्होंने पार्क के गेट की चाबी बनाने के लिए बुलाया था। काफी देर प्रयास के बाद भी चाबी ...