कानपुर, नवम्बर 7 -- Kanpur News: सरवनखेड़ा संवाददाता। रनियां थाना क्षेत्र के किशरवल गांव में मैथा रोड किनारे स्थित चरागाह की जमीन पर दबंगों ने 550 वर्ग मीटर मिट्टी खेद कर बेच डाली। मामला संज्ञान में आने के बाद लेखपाल ने पैमाइश करने के साथ ही पुलिस को वहीं के रहने वाले दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की है। किशरवल गांव के राजस्व अभिलेखों में गाटा संख्या 701 रकवा 5.018 हेक्टेयर में चारागाह दर्ज है। चारागाह की इस ज मीन पर दबंगों ने अवैध रूप से मिट्टी खनन कर बेंच डाली। मामला संज्ञान में आने पर लेखपाल सौरभ त्रिपाठी ने गांव पहुंचकर छानबीन करने के साथ ही खनन की पैमाइश कराई। इसमें 0.055 हेक्टेयर में एक मीटर गहरी, बीस मीटर लंबाई व 27.5 मीटर चौडाई में मिट्टी खनन की बात सामने आई। छानबीन करने के...