कानपुर, सितम्बर 26 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में दो दिन से लगातार हो रही बारिश के साथ ही तेज हवा में अलग- अलग स्थानों पर हुए फाल्ट के चलते बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। करीब छह सौ गांवों में पूरी रात बिजली आपूर्ति ठप रही। रूरा, झींझक रसूलाबाद, मूसानगर व पुखरायां कस्बों में भी रातभर ब्लैक आउट की स्थिति रही। इससे जहां इनवर्टर दम तोड़ गए। वहीं चार्ज नहीं हो पाने से मोबाइल भी खिलौने बन गए। जबकि बिजली आपूर्ति ठप होने से पेयजल का संकट भी बना। शनिवार दोपहर बाद तक बिजली कर्मी आपूर्ति बहाल कराने की कवायद में जुटे रहे। -सोलह घंटे तक ठप रही रूरा व 150 गांवों की बिजली यह भी पढ़ें- Chapra News: तीन दिनों से बिजली बाधित, लोगों का जनजीवन बेहालरूरा तेज हवा के साथ ही दो दिन से हो रही लगातार बारिश में विद्श्ुत उपखंड रूरा व बनीपारा उप...