कानपुर, जुलाई 8 -- Kanpur News: कानपुर। चकेरी के चंद्र नगर में फ्लैट में धावा बोल शातिर नकदी व जेवर समेत करीब पांच लाख का माल उड़ा ले गए। पुलिस मामले की जांच कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। चंद्र नगर स्थित गंगेज इंक्लेव अपार्टमेंट के फ्लैट में किराए पर रहने वाले जावेद आलम सऊदी में नौकरी करते हैं। परिवार में पत्नी रेशमा और बेटी निमरा हैं। रेशमा ने बताया कि तीन जुलाई को पति सऊदी चले गए। इसके बाद वह अपनी बेटी को लेकर केडीए मक्का मस्जिद स्थित मायके रहने चली गईं। मंगलवार देर शाम जब वह फ्लैट जरूरी सामान लेने पहुंची तो मेनगेट का ताला टूटा हुआ था, जबकि कमरे का सामान बिखरा होने के साथ अलमारी का लॉकर भी टूटा मिला। चोर अलमारी में रखे 5 हजार रुपये व करीब 5 लाख के जेवर उड़ा ले गए। हांलाकि, इस बीच शातिरों ने कुछ चांदी के जेवर व आर्टिफिशियल ज्वेलरी को ह...