कानपुर, अक्टूबर 13 -- Kanpur News: कानपुर। चकेरी में बीमारी के कारण मानसिक तनाव में चल रही 9वीं की छात्रा ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने जांच पड़ताल की। संजीव नगर निवासी देव सिंह सरकारी शिक्षक हैं। परिवार में पत्नी विजय लक्ष्मी दो बेटे सचिन, संगम और 11 वर्षीय बेटी संजोली है। परिजन ने बताया कि संजोली इलाके में स्थित प्राइवेट विद्यालय में 9वीं की छात्रा थी। बीते कई महीनों से उसे बुखार आ रहा था। काफी इलाज होने के बाद स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर वह मानसिक तनाव में रहने लगी थी। इस कारण मंगलवार को उनसे फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। चकेरी थाना प्रभारी ने बताया कि छात्रा ने मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...