कानपुर, अगस्त 12 -- Kanpur News: कानपुर। चकेरी में साइबर ठगों ने सरकारी योजनाओं में लाभ का लालच देकर पहले बुजुर्ग को जाल में फंसाया और फिर तीन लाख की ठगी कर ली। वहीं, दूसरी ओर मोबाइल हैक कर महिला के खाते से 98 हजार रुपये उड़ा दिए। रुपये निकासी का मैसेज आने पर पीड़ित खाताधारकों ने साइबर क्राइम पोर्टल में शिकायत करते हुए चकेरी थाने में रिपोर्ट कराई। श्याम नगर ई ब्लॉक निवासी बुजुर्ग राजेश शुक्ला ने बताया कि उनका पीएनबी में खाता है। 29 जुलाई को एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉलर ने खुद को सरकारी कर्मचारी बताते हुए सरकारी योजनाओं में भारी लाभ का जिक्र कर खाता संबंधित सारी जानकारियां ले ली, फिर दो दिन में खाते से तीन लाख रुपये उड़ा दिए।वहीं, दूसरी ओर सुभाष रोड में रहने वाले राजेश गुप्ता की पत्नी संतोष गुप्ता का बैंक आफ बड़ौदा के पटेल नगर शाखा में खा...