कानपुर, अक्टूबर 24 -- Kanpur News: सचेंडी । चकरपुर स्थित नवीन सब्जी मंडी में शनिवार को 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज और आजाद पार्क का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। सुबह करीब 10:30 बजे कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मंडी के व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। यूपी फ्रूट एसोसिएशन की ओर से गांधी जयंती के अवसर पर देश के अमर शहीदों की पुण्य स्मृति में 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित कराया गया है। आजाद पार्क का निर्माण कराया गया। आयोजकों का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य शहीदों के बलिदान को याद करना और लोगों में देशभक्ति की भावना को मजबूत ...