कानपुर, जुलाई 17 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। जुलाई के महीने में भी जिले के लोगों को उमसभरी गर्मी व बदली की धूप बेहाल कर रही है। आसमान में छाने वाले बादल चकमा देकर निकल रहे हैं। अषाढ़ के 17 दिन बीतने के बाद भी लोगों को झमाझम बारिश का इंतजार है। गुरूवार को पूरे दिन बदली और धूप के बीच लुका छिपी का सिलसिला चलता रहा। दोपहर में पारा सामान्य से तीन डिग्री ऊपर पहुंचने से उमस रही। सावन का महीना शुरू होने में अब 14 दिन ही बचे हैं, लेकिन अभी तक लोग बारिश के लिए असामान की ओर निहार रहे हैं। मानसून के कमजोर पड़ने से सूखे के हालत बनते देख किसानों के माथे पर चिंता की लकीरे दिखने लगी है। इतना ही नहीं पहले से लगाई गई धान के अलावा मक्का उर्द मूंग आदि की फसलों पर भी प्रतिकूल असर दिख रहा है। तेज धूप के कारण लोगों के घरों से नहीं निकलने से कारोबार ...