कानपुर, अक्टूबर 13 -- Kanpur News: सरसौल। महाराजपुर थाना क्षेत्र के डोमनपुर-पुरवामीर मार्ग पर मंगलवार को एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराने के बाद पानी भरे गड्ढे में पलट गया। हादसे में चालक समेत छह लोग घायल हो गए, जिनमें दो मासूम बच्चियां भी शामिल हैं। महराजपुर के दिबियापुर गांव का एक परिवार ऑटो से उन्नाव के बक्सर स्थित चंद्रिकादेवी मंदिर में तीन वर्षीय आकांक्षा का मुंडन संस्कार कराने जा रहा था। तभी ऑटो बेकाबू हो गया और पलट गया। हादसे में 18 वर्षीय चालक सत्यम, 52 वर्षीय सुखरानी, 50 वर्षीय कुंती और दस वर्षीय दिव्यांशी गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि सन्नो और उसका आठ वर्षीय बेटा विकास मामूली घायल हैं। राहगीरों ने पानी में उतरकर घायलों को बाहर निकाला। पुलिस ने सभी को सीएचसी सरसौल पहुंचाया, जहां से गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पत...