कानपुर, अक्टूबर 23 -- Kanpur News: चकेरी। श्याम नगर में बीती 21 अक्टूबर को कक्षा नौ का छात्र घर से स्कूल निकलने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। छात्र के न मिलने पर उसके परिजनों ने चकेरी थाने में अपहरण का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस छात्र की तलाश में जुटी है। जवाहरपुरम न्यू पीएसी लाइन निवासी अविनाश तिवारी के अनुसार उनके चाचा का 16 वर्षीय बेटा ओम तिवारी उर्फ शुभ तिवारी उनके घर रहकर पढ़ाई कर रहा है। जो श्याम नगर स्थित एक स्कूल में कक्षा 9 का छात्र है। पीड़ित ने बताया कि ओम के माता-पिता की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। तब से वह उनके साथ ही रह रहा है। उन्होंने बताया कि बीती 21 अक्टूबर की सुबह करीब 7:30 बजे ओम साइकिल लेकर स्कूल के लिए निकला था। पर वह स्कूल से छुट्टी बाद घर नहीं पहुंचा। इस पर उन्होंने स्कूल पहुंचकर जानकारी ...