Kanpur News: घर में दिव्यांग युवती से छेड़खानी, मुकदमा
कानपुर, जुलाई 16 -- Kanpur News: चकेरी। अहिरवां में घर में अकेला पाकर इलाके के युवक ने दिव्यांग युवती से छेड़खनी की। घटना के समय युवती के माता पिता मजदूरी करने गए थे। जब पीड़िता की मां घर पहुंची तो मामले की जानकारी हुई। युवती की मां ने आरोपित के खिलाफ चकेरी थाने में मामला दर्ज कराया है। मूल रूप से फतेहपुर निवासी महिला के अनुसार वह अहिरवां के देवीगंज में पति और 18 वर्षीय दिव्यांग बेटी के साथ किराये पर रहती हैं। पीड़िता ने बताया कि 14 जुलाई को वह पति के साथ मजदूरी करने थी, तभी इलाके का युवक अजय घर में आ गया और बेटी के साथ छेड़खानी की। जिसके बाद उन्होंने चकेरी थाने में शिकायत की। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.