कानपुर, अक्टूबर 7 -- Kanpur News: बिधनू। शंभुआ गांव में युवती से गाली-गलौज व मारपीट का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। दबंगों ने घर में धावा बोल पूरे परिवार को लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। आलाधिकारियों के आदेश पर 35 दिन बाद आरोपितों पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। किसान रामखिलावन के मुताबिक, बीते 29 अगस्त को उनकी 19 वर्षीय बेटी सानिया घर के बाहर खड़ी थी। इस दौरान घर के बाहर खड़े रामराज उर्फ दीवाना, रामकिशोर समेत करीब एक दर्जन लोग आपस में गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपितों ने बेटी को पीटते हुए घर में धावा बोल दिया। फिर उन पर लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से टूट पड़े, बचाने आए पत्नी और बेटे को पीटा। थाना प्रभारी टीबी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्...