कानपुर, नवम्बर 17 -- Kanpur News: चकेरी। साहदुल्लापुर कर्मचारी नगर में एक हलवाई घर के बाहर खड़ा था। तभी अचानक गश खाकर वह नगर निगम के कनेक्टिंग नाले में औंधे मुंह जा गिरा। जिससे उसकी मौत हो गई। चकेरी के कृष्णा नगर स्थित सहदुल्लापुर कर्मचारी निवासी 45 वर्षीय हरिशंकर बाजपेई हलवाई का काम करते थे। परिवार में पत्नी नीलम बाजपेई और बेटी परी है, जो इंटरमीडिएट की छात्रा है। परिजनों ने बताया कि मंगलवार दोपहर हरिशंकर घर के बाहर बैठे थे। इस दौरान वह अचानक गश खाकर घर के बाहर से बने नगर निगम के कनेक्टिंग नाले में मुंह के बल गिर गए। जब पत्नी नीलम और बेटी घर लौटीं, तो हरिशंकर उन्हें नाले में औंधे मुंह पड़े मिले। जिसके बाद उन्हें बाहर निकाला गया। उन्हें कांशीराम अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि हरिशंकर काफी देर तक ना...