कानपुर, जुलाई 8 -- Kanpur News: अरौल के इंदलापुर गांव में घर में खेल रहे ग्राम प्रधान के नाती को सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे पहले सीएचसी बिल्हौर ले गए। वहां से जवाब मिलने के बाद सीएचसी से कानपुर हैलट तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर बच्चे को हैलट लाया गया। उसके बाद भी बच्चे की जान नहीं बच सकी। बच्चे के बाबा मौत होने के बाद भी झाड़-फूंक कराते रहे। ग्राम प्रधान पति शिवनरायण के मुताबिक उनके परिवार का बेटा रवि बाहर गाड़ी चलाता है। उसकी पत्नी रचना और इकलौता बेटा तीन वर्षीय आरूष गांव में अपने ससुर कन्हैया लाल के साथ रहती है। मंगलवार दोपहर को आरूष घर पर खेल रहा था। अचानक घर में सांप ने उसे काट लिया। चीखने पर बाबा कन्हैया लाल और मां रचना आनन-फानन उसे सीएचसी बिल्हौर लेकर पहुंची। जहां इमरजेंसी में उसका प्राथमिक इलाज कर कानपुर रेफर किया गया। जिसक...