कानपुर, जुलाई 21 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। डीएम की अध्यक्षता व सीडीओ की उपस्थिति में डीपीआरसी में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत विकास योजना विषयक जनपद स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिला क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति के सदस्यगण, बीडीओ, समस्त सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) प्रतिभागी रहे। प्रतिभागियों को ग्राम पंचायत विकास योजना के विभिन्न आयामों, उसके प्रभावी क्रियान्वयन तथा ग्राम पंचायतों की वार्षिक विकास योजनाओं के निर्माण की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। डीएम कपिल सिंह ने कहाकि ग्राम पंचायत विकास योजना ग्रामीण विकास की आधारशिला है, जिसके माध्यम से स्थानीय स्तर पर जन अपेक्षाओं एवं आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाओं का निर्माण एवं उनका प्रभावी क्रियान्वयन ...