कानपुर, अक्टूबर 21 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कार्तिक यादव (37/5) की अगुवाई में स्पिनरों की घातक गेंदबाजी की बदौलत मेजबान उत्तर प्रदेश ने दशहरा के दिन मंगलवार को रणजी ट्रॉफी में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। मुकाबले के तीसरे ही दिन गोवा को 68 रन से पराजित किया। इस मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने गोवा के सामने जीत के लिए 236 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में गोवा की पूरी टीम 46 ओवर में 167 रन पर सिमट गई। टीम की तरफ से सुयश प्रभुदेशाई ने सर्वाधिक 72 रन की पारी खेली। वहीं, यूपी की ओर से कार्तिक ने पांच, वंश चौधरी ने तीन और जीशान अंसारी ने दो विकेट लिया। पहली पारी में शतकीय पारी खेलने वाले रिंकू सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। यह भी पढ़ें- कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी : आदर्श सिंह के 184 रनों से यूपी को मिली मजबूतीपहली पारी की बढ़त औ...