कानपुर, अगस्त 12 -- Kanpur News: सचेंडी। फैक्ट्री वेतन लेने पहुंचे मजदूर को गेटमैन ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर गाली-गलौज करते हुए जमकर पीटा। घाटमपुर के टड़बारा गांव निवासी राहुल सिंह सचेंडी में माधव फैक्ट्री के पास रहते हैं। राहुल के मुताबिक, वह पास की एक बिस्किट फैक्ट्री में ठेकेदार अवनीश के माध्यम से मजदूरी करता है। मंगलवार दोपहर अपना बकाया वेतन लेने फैक्ट्री पहुंचा था। आरोप है कि गेट पर मौजूद गेटमैन ने उसे अंदर जाने से रोक दिया। विरोध पर गेटमैन ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर गाली-गलौज कर जमकर पीटा। इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि तहरीर पर गेटमैन और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज मामले की जांच की रही है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: गार्ड पर मजदूर को पीटने का आरोप, मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...