कानपुर, अगस्त 5 -- Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। गुरु गोविंद सिंह और सिख समुदाय पर अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपित अजय सिंह को पुलिस ने बुधवार को जेल भेजा। पीड़ित व्यापारी ने उन पर रंगदारी का आरोप लगाया है। आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर सिख समुदाय के लोगों ने फजलगंज थाने का घेराव कर हंगामा किया था। शास्त्री नगर निवासी रेस्टोरेंट संचालक हरप्रीत सिंह के पास रविवार शाम को अजय सिंह ने कॉल की थी। इस दौरान आरोपित ने उन्हें गाली-गलौज कर धमकाया। साथ ही गुरु गोविंद सिंह और सिख समुदाय पर अभद्र टिप्पणी की। जिसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दशमेश परिवार संस्था के पदाधिकारी रमिंदर सिंह ने आरोपित के खिलाफ फजलगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया। साथ ही आरोपित की गिरफ्तारी और उसके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर थाने का घेराव कर हंगामा किया था। ...