कानपुर, जुलाई 25 -- Kanpur News: कानपुर। गुरुद्वारा बाबा श्री चंद्र दरबार, गोविंद नगर से पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन लखनऊ रवाना हुआ जो देर शाम आलमबाग गुरुद्वारा में हाजिरी देकर न नए श्री गुरु ग्रंथ साहिब लेकर लौट आया। गुरुद्वारा में उपयोग में लाए जाने वाले श्री गुरु ग्रंथ साहिब वृद्ध हो चुके थे जिनको बदलवा कर नए श्री गुरु ग्रंथ साहिबों को लखनऊ से मंगवाने के लिए यात्रा निकाली गई। यात्रा 'बोले सोने हाल, सत श्री अकाल' के जयकारों के साथ शुरू हुई। कई स्थानों पर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। पवित्र यात्रा लखनऊ आलमबाग पहुंचकर नए श्री गुरु ग्रंथों के साथ वापस गुरुद्वारा बाबा श्री चंद्र दरबार पहुंची। यहां पंज प्यारों को फूल मालाएं पहनाकर और संगत पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा में प्रमुख रूप से ज्ञानी त्रिलोचन सिंह, नीतू सिंह,...