Kanpur News: गुरुद्वारा बाबा नामदेव में आज सजेगा विशेष गुरमत समागम
कानपुर, अक्टूबर 24 -- Kanpur News: कानपुर। धन-धन श्री गुरु रामदास जी के आगमन दिवस पर विशेष गुरमत समागम रविवार को किदवई नगर स्थित गुरुद्वारा बाबा नामदेव में आयोजित होगा। शाम छह बजे से रात 10 बजे तक चलने वाले समागम में पंथ प्रसिद्ध कीर्तन जत्थे गुरवाणी कीर्तन और गुरविचारों के माध्यम से संगत को निहाल करेंगे। गुरुद्वारा बाबा नामदेव के प्रधान सरदार नीतू सिंह ने बताया कि समागम में भाई कुलविंदर सिंह (खरड़ वाले), भाई परमिंदर सिंह (दिल्ली वाले) और स्त्री सत्संग कानपुर का जत्था कीर्तन प्रस्तुत करेगा। समागम का आयोजन अरोड़ा परिवार और गुरुद्वारा बाबा नामदेव समिति की ओर से किया जा रहा है। इसमें कानपुर क्षत्रिय टांक सभा, गुरुद्वारा बाबा श्रीचंद कमेटी, बाबा नामदेव स्त्री सत्संग, सिख पंजाबी वेलफेयर सोसाइटी, सिख समाज कानपुर, पंथ सेवक जत्था और समूह साध संगत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.