Kanpur News: गलुवापुर से सरगांव बुजुर्ग तक का मार्ग बदहाल
कानपुर, सितम्बर 4 -- Kanpur News: डेरापुर, संवाददाता। गलुवापुर से सरगांव बुजुर्ग होते हुए गौरियापुर तक जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों बेहद जर्जर हालत में पहुंच गया है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान स्थिति और भी खराब हो जाती है तथा गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना का खतरा बना रहता है इस मार्ग से दस्तमपुर, कमलपुर, सिंहुठा, इन्दुरुख, हारामऊ समेत कई गांवों के ग्रामीणों का प्रतिदिन आवागमन होता है। सड़क खराब होने से ग्रामीणों, स्कूली बच्चों, किसानों और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। ओमजी तिवारी, अनवार अहमद व श्याम सिंह प्रजापति ने बताया कि मार्ग की बदहाली को लेकर संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.