कानपुर, अक्टूबर 25 -- Kanpur News: पुखरायां, संवाददाता। पीईटी के प्रथम दिन परीक्षा केन्द्रों में तीसरी आंख की निगरानी में दोनों पालियों में परीक्षा सम्पन्न कराई गई। अभ्यर्थियों की मानें तो मैथ के सवाल कठिन रहे तो वहीं जीके व रीजनिंग के सवाल सरल रहे। वैसे अगर थोड़ी सी पढाई की गई हो तो जो सवाल पूछे गए वह ज्यादा कठिन नहीं थे। पीईटी के लिए सुबह से ही दूरदराज से आए अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र पर पहुंच गए और परीक्षा केन्द्र के बाहर कोई पेड़ की छांव में तो कोई दुकान की छांव में बैठकर परीक्षा केन्द्र के गेट खुलने का इंतजार करते रहे। कड़ी जांच-पड़ताल के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। इसी तरह शाम की पाली में भी अभ्यर्थी पहले से परीक्षा केन्द्र के बाहर आ डटे और गेट खुलते ही सघन तलाशी के बाद अंदर चले गए। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: पीईटी : दोनों पाल...