कानपुर, अक्टूबर 12 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता सीएसजेएमयू के बेसिक साइंस स्कूल में महान गणितज्ञ प्रो. हरीश चंद्र की 103वीं जयंती पर आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का सोमवार को समापन हुआ। कार्यशाला के अंतिम दिन छात्रों ने गणितीय रंगोली, भाषण और क्विज प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। मुख्य अतिथि डॉ. तुहिन घोष और विशिष्ट अतिथि डॉ. आर. थंगादुरै भी मौजूद रहे। भाषण प्रतियोगिता में छात्रों ने वैज्ञानिक योगदान और गणितीय चिंतन पर विचार रखे। 'शेप एंड शेड्स' प्रतियोगिता में ज्यामितीय आकृतियों से सजी रंगोलियां बनाई गईं, जबकि 'नंबर निंजाज एंड मैथ्स मिरर' क्विज में छात्रों ने तार्किक क्षमता का प्रदर्शन किया। विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में स्कूल के निदेशक प्रो. आरके द्विवेदी, प्रो. अंजू दीक...