कानपुर, अक्टूबर 3 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। अकबरपुर तहसील में शनिवार को डीएम कपिल सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। यहां बाढ़ापुर के ग्रामीणों ने सड़क जर्जर और गड्ढा युक्त होने की बात कह डीएम से मरम्मत की गुहार लगाई। वहीं पहले आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायत पर एक्सईएन की ओर से मरम्मत करा देने की फर्जी रिपोर्ट पर कार्रवाई की भी मांग की। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: संपूर्ण समाधान दिवस : 280 में से केवल 53 शिकायतों का निस्तारणसमाधान दिवस में शिकायतों का निस्तारण डीएम कपिल सिंह की अध्यक्षता व एसपी श्रृद्धा नरेन्द्र पाण्डेय की उपस्थिति में आयोजित समाधान दिवस में 210 फरियादियों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। इसमें से सिर्फ 6 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। बाढ़ापुर गांव के राहुल दीक्षित, सचिन शुक्ल, आ...