Kanpur News: गड्ढों की वजह से फटा रोडवेज बस का टायर
कानपुर, जुलाई 13 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। झकरकटी पुल पर उऱई डिपो की बस के टायर फटने और दूसरी बस से भिड़ने के मामले को प्रबंधन ने आकस्मिक दुर्घटना माना है। सड़क के गड्ढे की गिट्टियों की वजह से टायर फटना माना गया है। बस को रविवार और सोमवार की रात को ही टोचन करके उरई डिपो पहुंचा दिया गया है क्योंकि टायर फटने से धुरा भी क्षतिग्रस्त हो गया था। रविवार की शाम लगभग सवा चार बजे उरई डिपो की बस का टायर झकरकटी पुल पर फट गया था। इसके बाद उरई डिपो के बस चालक सत्यदेव का बस से नियंत्रण हट गया था। इस कारण चालक मौके पर बेहोश हो गया था और तीन यात्री जख्मी हुए थे। बहरहाल, विस्तृत जांच रिपोर्ट वर्कशाप में परीक्षण के बाद ही आएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.