कानपुर, जुलाई 21 -- Kanpur News: रसूलाबाद, संवाददाता। रसूलाबाद क्षेत्र के गंभीरा गोशाला में बदहाली की खबर आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में प्रकाशित होने पर जिम्मेदार हरकत में आए। सोमवार को डिप्टी सीवीओ ने गोशाला पहुंच कर चारा, पानी का जहां इंतजाम कराया। वहीं जलभराव वाली जगह पर मिट्टी डलवाई गई। कानपुर देहात जिले के रसूलाबाद ब्लॉक में गंभीरा गोशाला बदहाली का आलम चल रहा है। अव्यवस्था की खबर आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने शनिवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की थी, जिस पर जिले के अफसरों ने संज्ञान लेकर रिपोर्ट तलब की। सोमवार को पशु अस्पताल से डिप्टी सीवीओ डा. विनय राजपूत, विक्रम सिंह टीम सहित गोशाला पहुंचे। निरीक्षण के दौरान बीमार गोवंशों का इलाज संभव किया गया। इसके साथ ही गोवंशों को चारा व दाना डिप्टी सीवीओ ने अपनी मौजूदगी में डलवाया। वहीं ...