कानपुर, अगस्त 4 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। बिठूर में सिद्धपीठ आश्रम, शिवमंदिर और गोशाला पर गंगा नदी से कटान का खतरा गहरा गया है। क्योंकि पॉवर ग्रिड कॉरपोरेशन ने नदी में हाईटेंशन खंभा बनाने के लिए जलधारा को बाधित किया। नतीजतन, गंगा का जलप्रवाह कानपुर नगर की ओर घूम गया है। फिलहाल, कटान को रोकने के लिए सिंचाई विभाग बालू भरी बोरियां लगा रहा है। सिद्धपीठ आश्रम को कटान का खतरा देखते हुए आश्रम के महाराज स्वामी राघवानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर गुहार लगाई थी। बताया कि बिठूर के पाठकपुर में सिद्ध आश्रम में शिव मंदिर और गोशाला है। गंगा की कटान से अस्तित्व खतरे में है। नींव के समीप गंगा का पानी पहुंच चुका है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने पत्र का संज्ञान लिया तो सिंचाई विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बालू भरी बोरियों से गंगा किनारे ...