कानपुर, अक्टूबर 1 -- Kanpur News: कानपुर। 70वीं जनपदीय विद्यालयीय खो-खो प्रतियोगिता में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन का दबदबा बरकरार है। गुरुवार को विद्यालय परिसर में आयोजित प्रतियोगिता में नगर की 19 टीमों ने विभिन्न आयु वर्गों में हिस्सा लिया। बीएनएसडी शिक्षा निकेतन ने बालक वर्ग के अंडर-14 और अंडर-17 में खिताब जीता, जबकि अंडर-19 में संयुक्त विजेता रहा। विद्यालय लगातार पांचवें वर्ष विजेता बना। अंडर-14 बालक वर्ग के फाइनल में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन ने सेंट फ्रांसिस अशोक नगर को छह अंकों से हराकर खिताब जीता। अंडर-17 बालक वर्ग में बीएनएसडी ने सेंट फ्रांसिस अशोक नगर को पराजित कर विजेता ट्रॉफी जीती। अंडर-19 बालक वर्ग में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन और सेंट फ्रांसिस अशोक नगर की टीम संयुक्त रूप से विजेता बनी। बालिका वर्ग के अंडर-14 में कानपुर विद्या मंदिर ने...