कानपुर, जुलाई 11 -- Kanpur News: कानपुर। कानपुर जिला खो-खो संघ की ओर से आयोजित कानपुर खो-खो प्रीमियर लीग-2026 के दूसरे चरण का ट्रायल 12 जुलाई, रविवार को सुबह 10 बजे पीरोड स्थित हर सहाय जगदंबा सहाय इंटर कॉलेज में होगा। ट्रायल में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से पंजीकृत खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन सचिव रोहित सोनकर ने बताया कि पहले चरण में पंजीकरण कराने वाले प्रदेशभर के खिलाड़ी इस ट्रायल में हिस्सा लेंगे। साथ ही, कानपुर मंडल के वे खिलाड़ी भी ट्रायल में शामिल हो सकेंगे, जो किसी कारणवश पहले चरण में शामिल नहीं हो पाए थे। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण के ट्रायल का मुख्य आकर्षण भारतीय खो-खो टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके खिलाड़ी, अल्टीमेट खो-खो लीग के प्रोफेशनल खिलाड़ी तथा उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत खो-खो खिलाड़ी होंगे, जो चयन ...