कानपुर, अक्टूबर 24 -- Kanpur News: मंगलपुर, संवाददाता। संदलपुर स्थित बीआरसी मैदान में शनिवार को ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ बीईओ दिग्विजय सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में प्राथमिक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में राजीव तथा बालिका वर्ग में सांजली प्रथम रहीं। 100 मीटर दौड़ में जीशान और बालिका वर्ग में सांजली ने बाजी मारी। जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में केश कुमार तथा बालिका वर्ग में प्रिया प्रथम रहीं। 200 मीटर दौड़ में साहिल और बालिका वर्ग में सरस्वती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी के प्राथमिक एवं जूनियर बालक वर्ग में भंदेमऊ की टीम विजेता रही। लंबी कूद में प्राथमिक वर्ग से कृतज्ञ तथा जूनियर वर्ग से रूबल प्रथम रहे। ऊंची कूद में प्राथमिक वर्ग ...