कानपुर, अक्टूबर 9 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। राजपुर थाना क्षेत्र के कमलपुर गांव में गुरूवार सुबह मां के पास किचन में मौजूद दो साल की मासूम बच्ची भगौने में गर्म कढ़ी में गिर गई। उसको आनन-फानन में परिजन उपचार के लिए मेडिकल कालेज लाए। यहां उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने मेडिकल कॉलेज कर्मियों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। डॉक्टरों के समझाने के बाद परिजन बच्ची का शव लेकर वापस गांव लौट गए। कमलपुर गांव के रहने वाले शिवपाल की पत्नी शिखा गुरवार सुबह घर में खाना बना रही थी। उसक पास में ही दो साल की अवनी उर्फ मन्नो खेल रही थी। यह भी पढ़ें- Kanpur News: खेलते समय गर्म कढ़ी में गिरने से दो साल की बच्ची की मौत खेलते समय मासूम अवनी गर्म कढ़ी में गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। आनन-फानन में परिजन उसको ग...