कानपुर, अक्टूबर 8 -- Kanpur News: कानपुर देहात। राजपुर थाना क्षेत्र के कमलपुर गांव में गुरुवार सुबह मां के पास किचेन में मौजूद दो साल की मासूम बच्ची गर्म कढ़ी में गिर गई। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर मेडिकल कालेज भागे। इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगा हंगामा किया। डॉक्टरों के समझाने के बाद परिजन बच्ची का शव लेकर गांव लौट गए। कमलपुर गांव के रहने वाले शिवपाल की पत्नी शिखा गुरुवार सुबह घर में खाना बना रही थी। उसके पास में ही दो साल की अवनी उर्फ मन्नो खेल रही थी। खेलते समय मासूम अवनी गर्म कढ़ी में गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। आनन-फानन में परिज उसे गंभीर हालत में मेडिकल कालेज अकबरपुर लाए। यहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉ. विमलेश मौर्य ने उसको भर्ती कर इलाज शुरू किया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर के कहने...