कानपुर, अक्टूबर 7 -- Kanpur News: कानपुर। गांव की खुली बैठक में हर घर जल योजना के पूरे हो चुके कामों का ग्रामीण सत्यापन करेंगे। सहमति के बाद ही काम को पूरा माना जाएगा। प्रत्येक योजना में निर्मित ओवरहेड टैंक की निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुसार हाइड्रो टेस्टिंग कराने के बाद ही पेयजल आपूर्ति शुरू की जाए। सुरक्षित पेयजल के लिए निर्धारित मात्रा में क्लोरीनेशन, नियमित अंतराल पर पानी के नमूनों की जांच और एफटीके प्रशिक्षित महिलाओं के माध्यम से भी जल गुणवत्ता का परीक्षण कराया जाए। यह निर्देश डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बुधवार को दिए। सरसैय्या घाट स्थित नवीन सभागार में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 'हर घर नल से जल' योजना की समीक्षा हुई। प्रत्येक गांव में पेयजल आपूर्ति का रोस्टर तैयार कर निर्धारित समय पर नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करें। डीएम ने सीडीओ को थर...