Kanpur News: खिलाड़ियों ने कैम्प में दिखाई प्रतिभा
कानपुर, अक्टूबर 15 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से विजय हजारे ट्रॉफी के लिए संभावित खिलाड़ियों के नाम फाइनल किए गए। जो रणजी ट्रॉफी व कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में खेल रहे खिलाड़ियों के साथ फाइनल कैम्प में शामिल होंगे। 90 खिलाड़ियों के फाइनल कैम्प से विजय हजारे ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश की टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। कमला क्लब में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 40 खिलाड़ियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर संभावित खिलाड़ियों के नाम फाइनल किए हैं। गुरुवार को कैम्प के अंतिम दिन खिलाड़ियों की फील्डिंग स्किल को परखा गया। सीनियर चयन समिति के सामने खिलाड़ियों ने कैच, सटीक थ्रो का कड़ा अभ्यास किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.