Kanpur News: खाली मकान में कूदे चोर
कानपुर, अक्टूबर 27 -- Kanpur News: कल्याणपुर। आवास विकास एक के कैलाश विहार में रहने वाले डॉ. आलोक गुप्ता पूर्वांचल यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। परिवार के बाहर रहने के कारण उनका मकान खाली पड़ा रहता है। मंगलवार को घर से हथौड़ी चलने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही चोर भाग निकले। मौके से पुलिस ने एक छेनी-हथौड़ा बरामद किया है। कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.