कानपुर, अक्टूबर 13 -- Kanpur News: चकेरी। जाजमऊ थाना क्षेत्र के ताड़बगिया में मंगलवार रात खाली प्लाट पर जमा कूड़े में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोग दहशत में आ गए। मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। आशंका जताई है कि किसी शरारती तत्व ने कूड़े में आग लगाई होगी। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। अग्निशमन अधिकारी राहुल नंदन के अनुसार खाली प्लाट में कूड़े में आग लगी थी। जिसे बुझा दिया गया। घटना में नुकसान या जनहानि नहीं है। यह भी पढ़ें- Ara News: उपद्रव : दो पूजा पंडालों में लगाई आग, बाइक भी फूंकी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...