Kanpur News: खाद लेने आए किसान से 25 हजार की टप्पेबाजी
कानपुर, अक्टूबर 29 -- Kanpur News: थाना क्षेत्र में टप्पेबाजी का मामला सामने आया है। खाद लेने आए किसान को बाइक सवार दो युवकों ने बातों में उलझाकर घर छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठा लिया और मंगलपुरवा गांव के मोड़ के पास उतारकर फरार हो गए। किसान ने जेब चेक की तो उसमें रखे करीब 25 हजार रुपये गायब मिले।रेउना थाना क्षेत्र के दहेली गांव निवासी बहोरी लाल सचान ने बताया कि वह गुरुवार को खाद लेने मूसानगर आए थे। खाद नहीं मिलने पर वह गजनेर रोड स्थित टेंपो स्टैंड पर वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और बातचीत में उलझाने के बाद घर छोड़ने की बात कही। यह भी पढ़ें- Etah News: रास्ता पूछने के बहाने युवक की जेब से पार किए 70 हजार किसान उनकी बाइक पर बैठ गया। युवकों ने मंगलपुरवा गांव के मोड़ के पास उन्हें उतार दिया। बाइक से उतरन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.