कानपुर, अक्टूबर 14 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। शहर की बदहाल व्यवस्था और सरकारी स्कूलों की समस्याओं का विरोध नगर कांग्रेस ने किया है। अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत, कूड़े की सफाई, आवारा पशुओं पर नियंत्रण और ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने की मांग की। सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन में सरकारी विद्यालयों में डेस्क-बेंच, फर्नीचर समेत बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई। डीएम ने संबंधित मुद्दों पर उचित कदम उठाने का भरोसा दिया। यहां संजीव दरियाबादी, नरेश त्रिपाठी, राजेश खन्ना, अब्दुल रशीद, आसिफ इकबाल, मोहम्मद सैफ, दिनेश सिंह आदि रहे। यह भी पढ़ें- Dehradun News: कांग्रेस ने लंबित विकास कार्यों और शहीद द्वार नहीं बनने पर किया प्र...