कानपुर, नवम्बर 9 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। रनियां थाना क्षेत्र के रायपुर-गजनेर मार्ग पर महादेव कुटी के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार सिक्योरिटी गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे सीएचसी गजनेर पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने विसायकपुर स्थित तेल फैक्टरी के गेट पर शव रखकर मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया। बाद में फैक्टरी प्रबंधन की ओर से 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने पर परिजन शव लेकर घर लौट गए।सरवनखेड़ा के त्रिवेदीनपुर निवासी भूपेंद्र सिंह (30) पुत्र शिव बहादुर सिंह विसायकपुर स्थित वनस्पति फैक्टरी में सिक्योरिटी गार्ड था। रविवार शाम करीब सात बजे वह ड्यूटी पर पहुंचा था। इसी दौरान घर से फोन आया कि उसकी बेटी की तब...