कानपुर, अक्टूबर 15 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता बिठूर नगर पंचायत में भाजपा की जीत पर क्षेत्रीय कार्यालय में जश्न मनाया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू और प्रभारी शंकरलाल लोधी ने कहा कि समरेंद्र सिंह राणा की जीत भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों, कार्यकर्ताओं की निष्ठा और समर्पण के साथ ही विकास की जीत है। राम किशोर साहू ने कहा कि इस विजय से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी, पवन प्रताप सिंह, मनोज राजपूत, विधि राजपाल, धर्मेंद्र सिंह फौजी ने भी बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...