कानपुर, सितम्बर 27 -- Kanpur News: कानपुर। पर्युषण महापर्व में रविवार को क्षमावाणी महापर्व बड़ी धूमधाम से श्री दिगंबर जैन पंचायती बड़ा मंदिर,जनरल गंज में मनाया गया, जिसमें सभी 16 मंदिरों में शाम को श्री जी का अभिषेक व पूजन किया गया। इसके पश्चात आपस में सभी महिलाओं एवं पुरुषों, बच्चों ने एक दूसरे से क्षमा याचना की। इस पुनीत अवसर प्रवचन के लिए आए पंडित संजीव जैन शास्त्री का सम्मान करते हुए, तिलक, दुपट्टा, मान पत्र भेंट किया गया। यहां अनिल जैन, त्रिभुवन जैन, डॉ अनूप जैन, संजय जैन, सौरभ जैन, अमित जैन, विनोद जैन, कमल जैन आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- क्षमा वाणी से हुआ दशलक्षण पर्व का समापन यह भी पढ़ें- Noida News: जैन मंदिरों में क्षमावाणी के साथ दशलक्षण पर्व का समापन यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: दस दिवसीय पर्युषण महापर्व क्षमावाणी के ...